21 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम रविवार से यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों को परखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इंग्लैंड में होने वाले 50 ओवरों के वर्ल्ड कप से पहले भारत 18 वनडे मैच खेलेगा।
इस दौरान वह अपनी मध्यक्रम की विफलता को दूर करना चाहेगा, खासकर नंबर-4 के स्थान को मजबूत करना चाहेगा जहां 2015 के बाद 10 बल्लेबाजों का इस्तेमाल किय़ा गय़ा है, लेकिन कोई भी अपना प्रभाव नहीं छोड़ सका है।
टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद शानदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का इस मुकाबले से वनडे क्रिकेट में डेब्यू पक्का माना जा रहा है। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS
वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली भी इस सीरीज से वनडे में लौट रहे हैं। कोहली को एशिया कप के दौरान आराम दिया गया था।
इस सीरीज अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खुद को साबित करना चाहेंगे जो एशिया कप के दौरान संघर्ष करते नजर आए थे। धोनी ने एशिया कप के चार मैचों में केवल 77 रन ही बनाए थे। पंत के आ जाने से धोनी पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव बढ़ता जा रहा है।
भारत मध्यक्रम में नंबर-4 के लिए स्थायी बल्लेबाज ढूंढने के लिए संघर्ष करता नजर आ रहा है। लेकिन यहां पर अंबाति रायुडू के पास नंबर-4 पर उतरने और खुद को साबित करने का मौका होगा। रायुडू एशिया कप के अपने फॉर्म को यहां भी दोहराना चाहेंगे जहां उन्होंने छह पारियों में 175 रन बनाए थे।
गेंदबाजी में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल एक बार फिर अपने स्पिन से कमाल करने के लिए तैयार हैं। तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को पहले दो मैचों के लिए आराम दिया गया है और मोहम्मद शमी तथा उमेश यादव को मौका दिया गया है।
टीम
भारत (संभावित प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, मोहम्मद शमी/खलील अहमद।