India Playing XI For 1st T20: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG T20) के बीच 22 जनवरी, बुधवार से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा जिसका पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के साथ भारतीय टीम के घातक तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं जो कि साल 2023 ODI वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद से ही चोटिल होने के कारण ब्लू जर्सी से दूर थे।

Advertisement

भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के लिए ओपनर के तौर पर अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन पारी की शुरुआत करते नज़र आएंगे। इसके बाद नंबर-3 और नंबर-4 पर तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने उतरेंगे। बात करें अगर मिडिल ऑर्डर की तो ये भी टीम के टॉप ऑर्डर जितना ही मजबूत होगा क्योंकि इन पॉजिशन पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, विस्फोटक फिनिश रिंकू सिंह और अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल खेलते दिखे सकते हैं।

Advertisement

बात करें अगर टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक की तो इसमें स्पिन अटैक की कमान रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती संभालेंगे जिन्हें ऑलराउंडर अक्षर पटेल का भी साथ मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ पेस अटैक को घातक गेंदबाज़ मोहम्मद शमी और यंग लेफ्ट हेंड पेसर अर्शदीप सिंह मजबूत करेंगे। गौरतलब है कि टीम इंडिया के तीसरे पेसर हार्दिक पांड्या होंगे जो कि नई और पुरानी गेंद दोनों से ही असरदार हो सकते हैं।  

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए ऐसी हो सकती है इंडिया की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड

Advertisement

अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार