नॉटिंघम, 12 जुलाई (CRICKETNMORE)| टी-20 सीरीज पर कब्जा करने के बाद टीम इंडिया अब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने के इरादे से उतरेगी।

Advertisement

भारत की बल्लेबाजी में गहराई है। उसके लगभग सभी बल्लेबाज फॉर्म में हैं। रोहित शर्मा और लोकेश राहुल दोनों ने हाल ही में टी-20 में शतक जमाए हैं। वहीं कप्तान विराट कोहली कुछ मौकों पर अर्धशतक लगाने से चूक गए थे। 

 
Advertisement

इन तीनों के अलावा ऊपरी क्रम में शिखर धवन का बल्ला भी अच्छा बोल रहा है। रोहित, राहुल और धवन के रहते एक बार फिर कोहली के लिए सलामी जोड़ी का चुनाव करना सिर दर्द होगा। 

अगर तीनों खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में जगह मिलती है तो यह देखना होगा की सलामी जोड़ी कौन होगी। अगर कोहली धवन और रोहित को ही उतारते हैं तो पूरी संभावना है कि राहुल तीसरे और खुद कप्तान चौथे नंबर पर आएं जैसा वो टी-20 में कर चुके हैं। 

चोटिल अंबाती रायुडू के स्थान टीम में शामिल किए गए सुरेश रैना के रहने टीम को मजबूती मिलेगी। हालांकि उनके फॉर्म में निरंतरता की कमी देखी गई है। दिनेश कार्तिक के रूप में भी कोहली के पास मध्यक्रम को मजबूत करने के लिए एक और विकल्प है। 

Advertisement

वहीं महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या निचले क्रम को संभालेंगे। 

गेंदबाजी में एक बार फिर बड़ा दारोमदार स्पिन जोड़ी- युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव पर होगा। इन दोनों को खेलना इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए अभी तक आसान नहीं रहा है। इस वनडे सीरीज में भी यह दोनों भारत के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। निजी तौर पर इन दोनों के लिए भी यह सीरीज किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। 

तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का न होना टीम के लिए बड़ा झटका है। उनकी गैरमौजदूगी में भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव पर भार और बढ़ जाता है। 

 
Advertisement

हालांकि भुवनेश्वर पूरी तरह से फिट नहीं हैं, ऐसे में उनकी जगह सिद्धार्थ कौल या शार्दुल ठाकुर को मौका मिल सकता है। 

संभावित प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक/ सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार/ सिद्धार्थ कौल/शर्दूल ठाकुर । 

Advertisement

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, जोए रूट, जैक बॉल, टॉम कुरैन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकट, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद, डेविड विले, मार्क वु़ड।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार