विशाखापत्तनम , 24 अक्टूबर | पहले मैच में आठ विकेट से एकतरफा जीत दर्ज करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को होने वाले दूसरे वनडे मैच में 2-0 की बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। गुवाहाटी में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में कप्तान विराट कोहली की टीम ने वेस्टइंडीज से मिले 323 रन के लक्ष्य को छोटा साबित कर दिया था। भारत ने रोहित शर्मा (नाबाद 152) और कोहली (140) के शतकों की मदद से 47 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया था। 

Advertisement

कोहली के पास इस मैच में 'दस हजारी' बनने का मौका है। कोहली अगर दूसरे वनडे में 81 रन और बना लेते हैं तो वह अपने 10000 रन पूरे कर लेंगे और सबसे तेज 10000 रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे। 

Advertisement

सचिन ने 259 पारियों में अपने 10000 रन पूरे किए थे जबकि कोहली ने अब तक 204 पारियां खेली हैं। 

भारतीय गेंदबाजों ने पहले मैच में उम्मीद के अनुरूप गेंदबाजी नहीं की थी। चाइनामैन गेंदबाज कुदीप यादव को दूसरे मैच में मौका मिल सकता है। कुलदीप को रविंद्र जडेजा  के स्थान पर टीम में शामिल किया जा सकता है। 

पहले वनडे में शतक लगाने वाले हेटमायर टेस्ट सीरीज में कुलदीप की गेंदबाजी के खिलाफ संघर्ष करते हुए दिखे थे। इसके अलावा प्लेइंग इलेवन में कोई और बदलाव संभव नहीं है। 

Advertisement

भारत (संभावित प्लेइंग इलेवन)

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा/ कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, उमेश यादव । 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार