India Probable XI for the 4th Test against England: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Test) के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची (IND vs ENG 4th Test) में खेला जाएगा। इस मुकाबले में इंडियन टीम दो बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती हैं।

Advertisement

बुमराह को मिलेगी छुट्टी और पाटीदार का कटेगा पत्ता

Advertisement

भारतीय क्रिकेट मैनेजमेंट रांची टेस्ट से जसप्रीत बुमराह को छुट्टी दे सकती है। बुमराह लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं ऐसे में उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया जा सकता है। बुमराह के अलावा रजत पाटीदार टीम से बाहर हो सकते हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से निराश किया है। इंग्लैंड के खिलाफ पाटीदार अब तक 4 इनिंग में महज 32, 9, 5, और 0 का स्कोर बना पाए है। यही कारण है उनके सिर खतरे की तलवार लटक रही है।

केएल राहुल और मुकेश कुमार की होगी टीम में एंट्री

रांची टेस्ट में बुमराह की जगह मुकेश कुमार और रजत पाटीदार की जगह केएल राहुल को शामिल किया जा सकता है। खबरों के अनुसार केएल राहुल अपनी फिटनेस प्राप्त कर चुके हैं। वहीं बात करें अगर मुकेश कुमार की तो उन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मैच में दोनों इनिंग को मिलाकर कुल 50 रन दिए और 10 विकेट झटके। यही वजह है अब उन्हें अपने शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिल सकता है।

Advertisement

India's Probable XI For the 4th test Against England

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज।

India Squad vs England for Test Series

Also Read: Live Score

रोहित शर्मा, देवदत्त पडिक्कल,  रजत पाटीदार, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल,आकाश दीप, केएस भरत (विकेटकीपर) कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार