बैंकॉक, 2 दिसम्बर।  भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर शुक्रवार को एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ग्राउंड में खेले गए एशियाई क्रिकेट परिषद के महिला टी-20 एशिया कप मैच में नेपाल को 99 रनों से मात दी। भारत ने हालांकि, गुरुवार को इसी मैदान पर श्रीलंका की टीम को 52 रनों से मात देकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए और अपने गेंदबाजों की बदौलत टीम ने श्रीलंका की पारी 21 रनों पर ही समेट दी। 

पाकिस्तानी टीम में आया नया विराट कोहली, दिग्गज ने माना इसमें हैं कोहली जैसा बननें की क्षमता

भारत के लिए शिखा पांडे (नाबाद 39) और वेल्लास्वामी वनीथा (21) ने सबसे अधिक रन बनाए। इसके अलावा, अनुजा पाटिल (16), कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 14) और नुजहत परवीन (13) ने भी अहम योगदान दिया। नेपाल के लिए रुबिना छेत्री ने दो विकेट चटकाए, जबकि सीता राणा मागर और करुणा भंड़ारी को एक-एक सफलता हासिल हुई। भारतीय बल्लेबाज परवीन रनआउट हुई थीं। 

युवराज सिंह की शादी में पहुंचा युवी का यह खास मेहमान जो धोनी से भी बढ़कर है..

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाई और 21 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस पारी में भारत के लिए पूनम यादव ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए, जबकि अनुजा पाटिल और सब्बीनेनी मेघना को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा, शिखा पांडे, मानसी जोशी और एकता बिष्ट को एक-एक सफलता हासिल हुई। 

जो रूट का नया कमाल, मुंबई टेस्ट मैच से पहले कोहली को दे दी बड़ी चुनौती

इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम के खाते में दो अंक जुड़ गए हैं और टीम की खिलाड़ी शिखा पांडे को प्लेयर ऑफ दि मैच भी चुना गया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार