मुंबई, 8 मई (CRICKETNMORE)| अफगानिस्तान के खिलाफ जून में होने वाले एक मात्र टेस्ट मैच के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का चयन होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकार दी है। बोर्ड की सीनियर चयन समिति इस बैठक में आयरलैंड के साथ होने वाली दो टी-20 मैचों की सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन-तीन टी-20 और वनडे मैचों की सीरीज के लिए भी भारतीय टीम चुनी जाएगी। 

Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत 14 जून को बेंगलुरू में टेस्ट मैच खेलेगा। इसके वह जून के अंत में आयरलैंड जाएगी वहां से इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी। 

Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली टीम में नहीं रहेंगे। वह उस समय इंग्लिश क्रिकेट काउंडी सरे के साथ काउंटी क्रिकेट खेल रहे होंगे। उनकी गैरमौजूदगी में अजिंक्या रहाणे को टीम की कमान मिलना लगभग तय है। साथ ही इस मैच के लिए कुछ नए खिलाड़ियों को मौका मिलने की पूरी संभावना है। 

 

इनके अलावा समिति इंग्लैंड लायंस और वेस्टइंडीज-ए के साथ होने वाली वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए भी इंडिया-ए टीम का चयन करेगी। साथ ही वेस्टइंडीज-ए के साथ होने वाले चार दिन के दो टेस्ट मैचों की सीरीज और इंग्लैंड लायंस के साथ होने वाले इकलौते चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया-ए टीम का चयन करेगी। 

चयन समिति की बैठक शाम को पांच बजे मुंबई के ताज वेस्ट एंड होटल में होगी जिसमें बोर्ड के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी भी मौजूद होंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार