भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच ब्रेक तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 34 रन बनाए और वह अभी भी इंग्लिश टीम से 320 रन पीछे चल रहा है।

Advertisement

भारत की पहली पारी 78 रन पर सिमटी थी जबकि इंग्लैंड की पहली पारी आज 432 रन बनाकर आउट हुई और उसने 354 रनों की बढ़त हासिल की। लंच तक रोहित शर्मा 61 गेंदों पर दो चौकों एक छक्के की मदद से 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की ओर से क्रैग ओवरटोन को अबतक एक सफलता मिली है।

Advertisement

इंग्लैंड को पहली पारी में ऑलआउट करने के बाद उतरी टीम इंडिया ने संभल कर खेलना शुरू किया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की भरपूर कोशिश की। इस बीच, ओवरटोन ने लोकेश राहुल को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। राहुल ने 54 गेंदें खेल आठ रन बनाए।

इससे पहले, इंग्लैंड ने आज आठ विकेट पर 423 रन से आगे खेलना शुरू किया और ओवरटोन ने 24 और ओली रॉबिंसन ने खाता खोले बिना पारी आगे बढ़ाई। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के शेष दो विकेट जल्द गिराकर उसकी पहली पारी का अंत किया।

मोहम्मद शमी ने पहले ओवरटोन को पगबाधा आउट कर इंग्लैंड को नौंवां झटका दिया, जिन्होंने 42 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 32 रन बनाए। इसके अगली ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रॉबिंसन को खाता खोले बिना आउट कर इंग्लैंड का आखिरी विकेट गिरा दिया। रॉबिंसन 15 गेंदें खेल खाता खोले बिना आउट हुए जबकि जेम्स एंडरसन खाता खोले बिना पवेलियन लौटे।

भारत की ओर से शमी ने चार विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और बुमराह को दो-दो विकेट मिला।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार