भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेक्रेटरी जय शाह ने शनिवार (4 दिसंबर) को ऐलान किया कि भारतीय क्रिकेट टीम तीन टेस्ट औऱ तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका जाएगी । भारत को पहले शेड्यूल के अनुसार साउथ अफ्रीका दौरे पर चार टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज भी खेलनी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है।

Advertisement

जय शाह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “बीसीसीआई ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका को जानकारी दे दी है कि भारतीय टीम दौरे पर तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलेगी।  टी-20 सीरीज के 4 मुकाबले बाद में खेले जाएंगे।”

Advertisement

बता दें कि साउथ अफ्रीका में में मिले कोरोना( Corona) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के बढ़ते मामलों के बाद भारत के साउथ अफ्रीका दौरे को लेकर संशय बना हुआ था। बता दें कि भारत में भी इस वैरिएंट के कई मामले में सामनें आए हैं। 

कोरोना के नए वैरिएंट के मामले आने के बाद हाल ही में नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज बीच में रद्द कर दी थी। पहला वनडे होने के बाद नीदरलैंड ने सीरीज के आखिरी दो मैच नहीं खेले। 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरूआत 17 दिसंबर से होगी, इसके बाद 11 जनवरी से वनडे सीरीज खेली जाएगी।

India tour of South Africa, 2021-22 Full Schedule:

Advertisement

भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज

पहला टेस्ट मैच : 17-21 दिसंबर (जोहानिसबर्ग)

दूसरा टेस्ट मैच : 26-30 दिसंबर (सेंचुरियन)

Advertisement

तीसरा टेस्ट मैच: 3-7 जनवरी (केप टाउन)

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज

पहला मैच : 11 जनवरी (पारली)

Advertisement

दूसरा वनडे : 14 जनवरी (केप टाउन)

तीसरा वनडे : 16 जनवरी (केप टाउन)
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार