22 जून। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार परफॉर्मेंस कर भारत को 50 ओवर में 8 विकेट पर 224 रनों पर रोक दिया। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी ने 2 विकेट और साथ ही मुजीब उर रहमान, राशिद खान, अफताब आलम और रहमत शाह ने 1-1 विकेट चटकाए। इसके अलावा गुलबदीन नैब ने 2 विकेट चटकाए।

Advertisement

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप में आखिरी बार भारत की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन से कम का स्कोर साल 2007 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने बनाया था।

Advertisement

अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने इतनी कसी हुई गेंदबाजी की जिससे भारतीय बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके। भारत की ओर से भले ही कोहली ने 67 रन की पारी खेली और केदार जाधव ने 52 रन बनाए लेकिन तेजी से रन बनानें में असफल रहे।

धोनी ने 52 गेंद पर 28 रन की पारी खेली जो हर किसी को हैरान करने वाला रहा। आपको बता दें कि केएल राहुल 30 रन और रोहित शर्मा केवल 1 रन ही बना पाए।

गौरतलब है भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन अफगानिस्तान गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर भारत के बड़े स्कोर बनानें की उम्मीद पर पानी फेर दिया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार