22 जून। वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम का पांचवां मैच अफगानिस्तान की टीम के साथ आज यानि 22 जून को द रोज़ बाउल, साउथम्पटन के मैदान पर खेला जाएगा।

Advertisement

भारत की टीम 4 मैच में 3 मैच जीतने में सफल रही है तो वहीं 1 मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। इस समय भारतीय टीम अंक तालिका में नंबर 4 पर मौजूद है। वहीं अफगानिस्तान की टीम अपने 5 मैच में एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

Advertisement

द रोज़ बाउल, साउथम्पटन मैदान का इतिहास

इस मैदान का निर्माण साल 2001 में हुआ था। इस स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 6,500 से 20,000 तक की है। साउथम्पटन में पहला वनडे मैच साल 2003 में जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीकी टीम के बीच खेला गया था। वहीं आखिरी वनडे मैच साल 2019 में 11 मई को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया है।

 

वनडे में द रोज़ बाउल, साउथम्पटन के मैदान पर भारत के मैच

इस मैदान पर भारतीय टीम ने 3 मैच खेले हैं जिसमें केवल एक मैच में जीत हासिल हुई और 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। साल 2004 में भारत ने इस मैदान पर 98 रन से केन्या को हराया था।

Advertisement

वनडे में द रोज़ बाउल, साउथम्पटन के मैदान पर अफगानिस्तान के मैच

अबतक इस मैदान पर अफगानिस्तान की टीम ने एक भी मैच नहीं खेला है।

साउथम्पटन में वनडे में सर्वोच्च टीम स्कोर

Advertisement

इंग्लैंड 3 विकेट पर 373 बनाम पाकिस्तान ( 11 मई 2019)

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का मुकाबला पहली दफा अफगानिस्तान की टीम के साथ होगा। इससे पहले वर्ल्ड कप 2015 के वर्ल्ड कप वार्म अप मैच में दोनों टीम एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरी थी जिसमें भारत को 153 रन से जीत मिली थी।

वनडे में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच अबतक कुल 2 मैच हुए हैं जिसमें 1 मैच में भारत को जीत और 1 मैच टाई हुई था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार