राजकोट, 16 जनवरी | मुंबई में खेले गए पहले वनडे में मिली अप्रत्याशित 10 विकेट से हार के बाद भारतीय टीम के लिए चुनौतियां बढ़ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने वानखेड़े में जिस तरह का प्रदर्शन किया था उसने एक तरह से मेजबान टीम की कई कमियों को उजागर किया था और अब विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम शुक्रवार को खेले जाने वाले दूसरे वनडे में चुनौतीपूर्ण वापसी की कोशिश में होगी। पहले मैच के बाद कोहली ने भी माना था कि यह ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहद मजबूत है और इसके खिलाफ वापसी करना कठिन चुनौती होगा। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने न तो भारत को बड़ा स्कोर खड़ा करने दिया और इससे भी बुरा उसे एक भी विकेट नहीं लेने दिया। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाजों के रहते डेविड वॉर्नर और एरॉन फिंच की सलामी जोड़ी आसानी से रन बनाती रही और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाती रही।

 
Advertisement

राजकोट में कोहली के सामने हालांकि सबसे बड़ी चुनौती बल्लेबाजी क्रम है। सही मायनों में देखा जाए तो यह नई परेशानी नहीं है विश्व कप के पहले ही भारत के मध्य क्रम और निचले क्रम की कलई कई बार खुलती रही है। मुंबई वनडे उस संख्या में इजाफा था जिसने बता दिया था कि भारतीय मध्य क्रम और निचले क्रम में शीर्ष गेंदबाजों से निपटने का दम अभी तक नहीं आया है।

इसके अलावा शीर्ष क्रम में बल्लेबाजों के स्थानों को लेकर भी माथापच्ची होनी है। रोहित शर्मा, शिखर धवन और केएल राहुल के रूप में तीन सलामी बल्लेबाजों के रहते हुए कौन कहां खेलेगा यह सिरदर्द बना है। मुंबई में रोहित और धवन ने ओपनिंग की थी तो राहुल नंबर-3 खेले थे। कोहली को इस कारण चौथे नंबर पर आना पड़ा था।

राजकोट में बहुत मुमकिन है कि कोहली अपने पुराने स्थान पर खेलें। अब देखना यह है कि सलामी बल्लेबाजी कौन करता है। संभावना है कि रोहित और धवन सलामी जोड़ी के रूप में रहेंगे और राहुल नंबर-4 पर खेलें। राहुल विकेटकीपर की भूमिका भी निभाएंगे क्योंकि ऋषभ पंत चोटिल होकर इस मैच से बाहर हो गए हैं। 

पंत की जगह कप्तान कोहली प्लेइंग इलेवन में केदार जाधव को मौका दे सकते हैं। दो गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखा सकें। 

Advertisement

कप्तान एरॉन फिंच ने संकेत दिए हैं कि दूसरे वनडे में गेंदबाजी विभाग में प्लेइंग इलेवन में पैट कमिंस या मिचेल स्टार्क में से किसी एक खिलाड़ी की जगह जोश हेजलवुड को मौका मिलना लगभग तय है। वर्कलोड मैनेज करने को लेकर टीम ने ऐसा करने के संकेत दिए हैं। 

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन) :-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), जसप्रीत बुमराह, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, , केदार जाधव, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, केएल राहुल,  शार्दूल ठाकुर।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मार्नस लाबुशैन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क/ जोश हेजलवुड, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार