India vs Australia 2nd Test, Dream 11 Team

Advertisement

भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एक पारी और 132 रनों से जीता था। इस मैच में रोहित शर्मा (120) ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। हिटमैन के अलावा अक्षर पटेल (84) और रविंद्र जडेजा (70) ने अर्धशतक ठोके थे। ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए यह मुकाबले कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन नागपुर टेस्ट के दौरान उनके युवा स्पिनर टोड मर्फी ने 7 विकेट चटका कर इंटरनेशनल लेवल पर शानदार डेब्यू किया था।

दिल्ली टेस्ट में आप किसी ऑलराउंडर या स्पिनर पर दांव खेल सकते हो। रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन कप्तान की भूमिका के लिए टॉप पिक होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली में भी स्पिनर गेंदबाज़ों के लिए मदद होगी और यह दोनों ही खिलाड़ी बॉलिंग के अलावा बैटिंग भी कर सकते हैं। उपकप्तान के तौर पर टोड मर्फी, अक्षर पटेल, या मार्नस लाबुशेन को चुना जा सकता है।

IND vs AUS 2nd Test: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 17 फरवरी, 2023
समय - 09:30 AM IST
वेन्यू - अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

IND vs AUS 2nd Test, Pitch Report

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां टॉस जीतकर टीमों ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 13 मुकाबले जीते हैं, वहीं पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीम ने 06 बार जीत हासिल की है। समय के साथ पिच गेंदबाज़ों को मदद कर सकती है, ऐसे में चौथे पारी में बल्लेबाज़ी करना मुश्किल होगा। पहली इनिंग का औसत स्कोर 342 रन हैं, वहीं चौथी इनिंग में यह औसत स्कोर 165 रन हो जाता है। 

IND vs AUS Head-to-Head

कुल - 103
भारत - 31
ऑस्ट्रेलिया - 43
ड्रॉ - 28
टाई - 01

IND vs AUS 2nd Test: Where to Watch?

यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉट स्टार पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

IND vs AUS 2nd Test Team News

Australia: जोश हेजलवुड और कैमरून ग्रीन की फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं मिला है। मैट रेशॉ भी इंजर्ड हैं, ऐसे में वह शायद ही दिल्ली टेस्ट का हिस्सा बने।

IND vs AUS 2nd Test, Dream11 Team

विकेटकीपर - एलेक्स केरी
बल्लेबाज - रोहित शर्मा, विराट कोहली, मार्नस लाबुशेन, श्रेयस अय्यर
ऑलराउंडर - रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल
गेंदबाज- मोहम्मद शमी, पैट कमिंस, टोड मर्फी

India 2nd Test Probable Playing XI 

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

Australia 2nd Test Probable Playing XI 

डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टोड मर्फी, मिचेल स्टार्क

कप्तान - रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन

उपकप्तान - अक्षर पटेल, टोड मर्फी, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार