5 मार्च। भारत और आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें मंगलवार को विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) मैदान पर आमने-सामने होंगी। इस मैदान की खासियत यह है कि यहां जब भी भारत खेला है, किसी न किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतक लगाया है।

Advertisement

ऐसे में वीसीए को एक बार फिर किसी भारतीय बल्लेबाज के शतक का इंतजार है। इससे पहले, यह जान लेते हैं कि आस्ट्रेलिया और भारत के बीच इस मैदान पर यह चौथा मैच है। इससे पहले सभी मौकों पर भारत विजयी रहा है। साथ ही इस मैदान पर भारत का यह कुल छठा मैच है। यहां भारत एक-एक मौके पर श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका से हारा है।

भारत ने इस खूबसूरत मैदान पर 2009 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। उस मैच में भारत ने 99 रनों से जीता था और महेंद्र सिंह धौनी ने 124 रनों की पारी खेली थी।

इसके बाद भारत उसी साल दिसम्बर में श्रीलंका के खिलाफ यहां खेला। धौनी ने यहां एक बार फिर अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए 107 रन बनाए। भारत हालांकि यह मैच तीन विकेट से हार गया।

भारत को इस मैदान पर अपना तीसरा मैच खेलने के लिए दो साल का इंतजार करना पड़ा लेकिन वह मैच काफी अहम था। 2011 विश्व कप के उस अहम मुकाबले में भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 111 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी लेकिन भारत वह मैच तीन विकेट से हार गया था। भारत ने हालांकि इस हार से उबरते हुए आगे चलकर विश्व खिताब जीता था।

इसके ठीक दो साल बाद भारत को यहां आस्ट्रेलिया से दूसरी बार भिड़ने का मौका मिला। वह मैच भारत ने छह विकेट से जीता था। भारत के लिए शिखर धवन ने 100 तथा विराट कोहली ने 115 रनों की पारी खेली थी। उस मैच में शेन वॉटसन ने 102 और जॉर्ज बेले ने 156 रनों की पारी खेली थी।

इस मैदान पर भारत ने 2017 में आस्ट्रेलिया के एक बार फिर सामना किया और उसे सात विकेट से हराया। उस मैच में भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 125 रनों की पारी खेली थी। यह इस मैदान पर किसी भी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है।

यही नहीं, इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर भारत का रहा है। उसने 2009 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट पर 354 रन बनाए थे। रोचक यह है कि भारत की ओर से इस मैदान पर छह शतक लगे हैं और महेंद्र सिंह धौनी ने इस मैदान पर 5 मैचो में सबसे अधिक 268 रन बनाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार