भारत ने गाबा में खेले गए चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली। इस रोमांचक जीत के साथ भारत ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है। ऋषभ पंत ने ब्रिसबेन में टीम की जीत की पटकथा लिखते हुए इतिहास रच दिया। भारत की जीत के बाद एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे शायद क्रिकेट प्रेमियों ने पहले कभी नहीं देखा होगा।

Advertisement

दरअसल, टीम इंडिया की जीत के बाद एक ऑस्ट्रेलियाई फैन भारतीय टीम के लिए जयकारे लगाता हुआ नजर आया। ये ऑस्ट्रेलियन फैन अपनी टीम की हार से मायूस था लेकिन उसने अपनी निराशा को भूलते हुए टीम इंडिया के लिए जयकारे लगाकर भारतीय फैंस की गैंग में शामिल हो गया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियन फैन के इस वायरल वीडियो में जैसे ही वो कहता है कि, ‘भारत माता की’ तभी सारा स्टेडियम जय-जयकार से गूंज उठता है। इसके बाद वो फैन वंदे मातरम भी कहता हुआ नजर आ रहा है।

आपको बता दें कि पंत की शानदार पारी के बाद 32 साल बाद ऐसा हुआ जब गाबा में ऑस्ट्रेलिया की टीम कोई मैच हारी है। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर काफी निराश नजर आ रहे हैं। हालांकि, हार के बाद उन्होंने टीम इंडिया का लोहा मानते हुए कहा है कि इस टीम इंडिया को आप कभी भी कम नहीं आंक सकते।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार