India vs Australia Test Series 2024-25 Schedule: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस साल के अंत में भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद बाकी मुकाबले एडिलेड, ब्रिस्बेन,मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे। 

 
Advertisement

पर्थ के नए वेन्यू पर अभी तक चार टेस्ट मैच हुए हैं औऱ सभी में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है। पिछले दौरे पर भारत ने यहां कोई टेस्ट नहीं खेला था, हालांकि 2018-19 में इस स्टेडियम में दोनों टीमें टकराई थी। 

Advertisement

दूसरा टेस्ट मैच डे-नाइट होगा और इसकी शुरूआत 6 दिसंबर से एडिलेड में होगी। भारतीय टीम पिंक गेंद से डे-नाइट टेस्ट आखिरी बार एडिलेड में ही खेली थी, जिसमें भारतीय टीम सिर्फ 36 रन पर ऑलआउट होकर मुकाबला हारी थी। हालांकि इस बार पहले मैच और डे-नाइट टेस्ट में 9 दिन का अंतराल है। 

14 दिसंबर से तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा में होगा, जिसे ऑस्ट्रेलिया का किला कहा जाता है। पिछले दौरे पर भारत ने यहां जीत हासिल की थी। 32 साल बाद किसी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को गाबा के मैदान पर टेस्ट मैच में हराया था। 

इसके बाद 26 दिसंबर से चौथा मैच, जो बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा वो एतेहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। पांचवां और आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होगा। 

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीन-तीन मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी, जिसका अंत 18 नवंबर को होगा। 

Advertisement

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2024-25 का पूरा शेड्यूल

22-26 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ

6-10 दिसंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड (डे-नाइट)

Advertisement

14-18 दिसंबर: गाबा, ब्रिस्बेन

26-30 दिसंबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

Also Read: Live Score

Advertisement

3-7 जनवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार