India vs Australia 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया को 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी पारी के दौरान टीम इंडिया की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 36 रन ही बना सकी। यह भारत का टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक का सबसे कम स्कोर है।

Advertisement

इंडियन टीम की बल्लेबाजी के इस कदर फ्लॉप होने पर हम आपको विराट कोहली की कप्तानी से जुड़ा एक मजेदार आकड़ा बताने जा रहे हैं। अगर आप विराट कोहली की कप्तानी में चार साल के पैटर्न पर नजर डालेगें तो आपको एक चौंकाने वाली बात पता चलेगी। ठीक आज से 4 साल पहले टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था।

Advertisement

19 दिंसबर 2016 के दिन टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में 7 विकेट के नुकसान पर 759 रन बनाकर पारी घोषित की थी। वहीं ठीक 4 साल बाद विराट कोहली की ही कप्तानी ने टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक का सबसे कम स्कोर बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने दूसरी पारी में महज 36 रन बनाकर यह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

वहीं आरसीबी की कप्तानी के दौरान भी विराट कोहली की कप्तानी में कुछ ऐसा ही हुआ है। 23 अप्रैल 2013 के दिन आरसीबी ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर (263/5) बनाया था वहीं ठीक 4 साल बाद 23 अप्रैल 2017 के दिन आरसीबी ने आईपीएल के इतिहास का सबसे कम स्कोर (49) भी बनाया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार