India vs Australia: आस्ट्रेलियाई चयनकतार्ओं ने इंडिया-ए के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच के लिए 13 सदस्यीय आस्ट्रेलिया-ए टीम का ऐलान कर दिया है। यह तीन दिवसीय मैच ओवल के मैदान पर रविवार से शुरू होगा। इस टीम में आस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन और सलामी बल्लेबाज जोए बर्न्‍स भी हैं। 

Advertisement

वहीं गौर करने वाली बात यहा है कि इस टीम की कप्तानी ट्रेविस हेड करेंगे। वही हरफनमौला खिलाड़ी कैमरुन ग्रीन को भी इस टीम में जगह मिली है। छह से आठ दिसंबर के बीच होने वाला यह अभ्यास मैच आस्ट्रेलिया के टेस्ट विशेषज्ञों के लिए अभ्यास का अच्छा विकल्प होगा। आस्ट्रेलिया को 17 दिसंबर से एडिलेड ओवल मैदान से भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत करनी है।

Advertisement

आस्ट्रेलिया-ए टीम :- ट्रेविस हेड (कप्तान), जैक्सन बर्ड, जोए बर्न्‍स, हैरी कॉन्वे, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, निक मैडिसन, मिशेल नासेर, टिम पेन, जेम्स पैटिनसन, विल पुकोवस्की, मार्क स्टेकेटी, विल सदरलैंड।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार