हैदराबाद, 11 फरवरी भारत द्वारा पहली पारी में बनाए गए विशाल स्कोर के सामने बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही है। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को भोजनकाल तक मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में 125 के कुल स्कोर पर ही चार विकेट खो दिए। यह खबर लिखे जाने तक  कप्तान मुश्फिकुर रहीम 14 और शाकिब अल हसन 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। लाइव स्कोर शाकिब अल हसन ने अपने टेस्ट करियर का 21 वां अर्धशतक जमाया।

Advertisement

भारत के खिलाफ शकिब ने टेस्ट क्रिकेट में पहला अर्धशतक जमाने में आज सफल रहे। सिर्फ साउथ अफ्रीका अकेली ऐसी टीम है जिसके खिलाफ शकिब अबतक टेस्ट क्रिकेट में पचासा नहीं ठोक पाए हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने दिखाया संघर्ष, भारत के खिलाफ बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर बना लिया है। इससे पहले पिछले 8 टेस्ट पारियों में भारत के खिलाफ शकिब का उच्चतम स्कोर केवल 36 रन था। 

Advertisement

भारत ने कप्तान विराट कोहली (204), मुरली विजय (108), रिद्धिमान साहा (106), चेतेश्वर पुजारा (83), अंजिक्य रहाणे (82), रवींद्र जडेजा (नाबाद 60) की बेहतरीन पारियों की बदौलत अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 687 रनों पर शुक्रवार को घोषित कर दी थी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों पर लगा फिक्सिंग का आरोप, बोर्ड ने किया निलंबित

बांग्लादेश ने दूसरे दिन की समाप्ति एक विकेट गंवाकर 41 रनों पर की थी। तीसरे दिन इसी स्कोर से आगे खेलने उतरी मेहमान टीम ने दिन के पहले सत्र में ही अपने तीन मुख्य विकेट खो दिए। टीम खाते में तीन रन ही जोड़ पाई थी कि तमीम इकबाल (24) रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

मोमीनुल हक (12) और महामुदुल्लाह (28) ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की, लेकिन हक अपनी पारी को ज्यादा विस्तार नहीं दे पाए और उमेश यादव की गेंद पर 64 के कुल स्कोर पर पगबाधा करार दे दिए गए। महामुदुल्लाह ने इसके बाद शाकिब के साथ पारी को संभालने की कोशिश की। तीन विकेट खोने के कारण इन दोनों ने किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया और धैर्य के साथ बल्लेबाजी की। VIDEO: इस युवा बल्लेबाज ने जड़ा चकित करने वाला छ्क्का, के एल राहुल से भी लंबा छक्का जमाया

इस जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 45 रन जोड़ लिए थे, लेकिन ईशांत शर्मा ने इस साझेदारी को और आगे नहीं जाने दिया। उन्होंने महामुदुल्लाह को 109 के कुल स्कोर पर पगबाधा कर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद रहीम और शाकिब ने दिन के पहले सत्र में कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने अभी तक टीम के खाते में 16 रन जोड़े हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार