कोलंबो, 8 मार्च (CRICKETNMORE)| श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में मिली हार से सबक लेते हुए भारतीय क्रिकेट टीम त्रिकोणीय टी-20 सीरीज निदास ट्रॉफी टूनार्मेट में गुरुवार को खेले जाने वाले अपने दूसरे मैच में मजबूत इरादों के साथ बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी। भारत को अपने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका के लिए इस मैच में कुसल परेरा ने सबसे अधिक 66 रन बनाए। उन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए यह स्कोर बनाया। उनकी बदौलत मेजबान टीम ने जीत का स्वाद चखा। 

Advertisement

कुसल ने पावरप्ले के दौरान ही टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 

Advertisement

विराट कोहली के स्थान पर टीम की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा ने कहा कि पावरप्ले के दौरान की गई गलतियों को अगले मैच में नहीं दोहराया जाएगा। उनके अनुसार, भारतीय टीम पहले छह ओवरों में ही अपने मैच को गंवा बैठी थी।  क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

ऐसे में भारतीय टीम को अपनी फील्डिंग को मजबूत करना होगा, जिसमें कमी के कारण उन्हें श्रीलंका के खिलाफ हार मिली थी। 

 

टीम के बल्लेबाजों ने अच्छा काम किया। शिखर धवन ने सबसे अधिक 90 रनों की शानदारी पारी खेली। मनीष पांडे ने भी 37 रन बनाकर अच्छा योगदान दिया। हालांकि, रोहित का कहना है कि टीम और भी अच्छा स्कोर खड़ा कर सकती थी। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में टीम के मध्यम और निचले क्रम के बल्लेबाजों को अहम भूमिका निभानी होगी। 

 

पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर ने अच्छा प्रदर्शन किया। दोनों ने दो-दो विकेट लिए। 

Advertisement

बांग्लादेश की टीम की बात की जाए, तो वह भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से निदास ट्रॉफी टूनार्मेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 

इस सीरीज में टीम के साथ उसके हरफनमौला बल्लेबाज शाकिब अल-हसन शामिल नहीं हैं। उनके स्थान पर महमुदुल्लाह कप्तानी का कार्यभार संभालेंगे।

शाकिब के न होने से भारत के पास इस मैच में जीत हासिल करने के अच्छे अवसर होंगे।

Advertisement

बांग्लादेश के प्रदर्शन का आकलन कर पाना संभव नहीं होगा। शाकिब की अनुपस्थिति के बावजूद उसके पास तमीम इकबाल, सौम्य सरकार जैसे खिलाड़ी हैं। 

टीमें (संभावित) :-

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, यजवेंद्र चहल,  जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज ऋषभ पंत। 

Advertisement

बांग्लादेश: महमुदुल्लाह (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, इमरुल कायेस, मुश्तफिकुर रहीम (विकेटकीपर), सब्बीर रहमान, मुस्ताफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन, तस्किन अहमद, अबु हैदर, अबु जायेद, अरिफुल हक, नजमुल इस्लाम, नुरुल हसन, महदी हसन और लिटोन दास।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार