India vs Bangladesh Test Record: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा, फिर दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही मुकाबले भारतीय समय अनुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होंगे। आइए इस सीरीज से पहले जानते हैं कुछ खास बातें।

Advertisement

भारत-बांग्लादेश टेस्ट रिकॉर्ड

Advertisement

भारत औऱ बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच नवंबर 2000 में खेला गया था। हालांकि पिछले 23 साल में दोनों टीमों के बीच कुल 13 टेस्ट मैच ही खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का दबदबा रहा है। भारत ने इन मुकाबलों में से 11 टेस्ट जीते हैं और बांग्लादेश खाता भी नहीं खोल पाई है। सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है जब बांग्लादेश टेस्ट ड्रॉ कराने में सफल रही है। दोनों टीमों के बीच आखिरी सीरीज दिसंबर 2022 में बांग्लादेश की मेजबानी में खेली गई थी, जिसे भारतीय टीम ने 2-0 से जीता था।  

भारत-बांग्लादेश टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर- 840 रन (9 पारी)

मुशफिकुर रहीम- 604 रन (15 पारी)

Advertisement

राहुल द्रविड़- 560 रन (10 पारी)

चेतेश्वर पुजारा- 468 रन (8 पारी)

विराट कोहली- 437 रन (9 पारी)

Advertisement

भारत-बांग्लादेश टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 गेंदबाज

जहीर खान- 31 विकेट (14 पारी)

ईशांत शर्मा- 25 विकेट (13 पारी)

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन- 23 विकेट (11 पारी)

उमेश यादव- 22 विकेट (12 पारी)

शाकिब अल हसन- 21 विकेट (12 पारी)

Advertisement

भारत-बांग्लादेश टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले टॉप 5 गेंदबाज

सचिन तेदुलकर - 5 शतक

राहुल द्रविड़- 3 शतक

Advertisement

मुरली विजय- 2 शतक

गौतम गंभीर- 2 शतक

विराट कोहली- 2 शतक

Advertisement

भारत और बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच - 19 सितंबर से 23 सितंबर, सुबह 9.30 बजे, चेन्नई

दूसरा टेस्ट मैच - 27 सितंबर से 1 अक्टूबर, सुबह 9.30 बजे, कानपुर.

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं

इस सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी हुई, जिन्होंने इस फॉर्मेट में आखिरी मैच दिसंबर 2022 में खेला था। कार एक्सीडेंट के चलते वह 20 महीने से टीम से बाहर थे। इसके बाद पहली बार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को मौका मिला है।  

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप , जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

Advertisement

नोट: फिलहाल बांग्लादेश टीम का ऐलान नहीं हुआ है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार