India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया की स्थिति काफी मजबूत है। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया के पास 160 रनों की बढ़त है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी के दौरान एक फिर अपनी बल्लेबाजी से निराश किया है। इंग्लैंड की टीम भारतीय स्पिनरों से तो परेशान थी है लेकिन किस्मत भी उसका साथ नहीं दे रही है।

Advertisement

जिस तरह से इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डॉमनिक सिब्ली ने अपना विकेट गंवाया वो इस बात को प्रदर्शित करता है कि वाकई इस सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का किस्मत बिल्कुल भी साथ नहीं दे रही है। हुआ यूं कि अक्षर पटेल की गेंद पर पारी के 10वें ओवर में सिब्ली ने स्विप शॉट खेलने की कोशिश की थी।

Advertisement

डॉमनिक सिब्ली का शॉट काफी अच्छा था। गेंद शॉट लेग पर खड़े गिल के घुटनों से टकरा गई। गेंद की रफ्तार इतनी तेज थी कि गिल दर्द से कराहते हुए मैदान पर ही लेट गए वहीं गिल के घुटनों से टकराकर गेंद हवा में उछल गई जिसे विकेटकीपर ऋषभ पंत ने पकड़ लिया। कुछ देर के लिए तो सिब्ली को भी यकीन नहीं हुआ कि उनके साथ क्या हुआ है।

वहीं ऑनफील्ड अंपयार ने भी थर्ड अंपायर को निर्णय सुनाने के लिए कहा। थर्ड अंपयार ने सिब्ली को आउट करार दिया और निराश बल्लेबाज महज 3 रन बनाकर पवेलियन चले गए। वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहली पारी में 365 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाया वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 96 रनों की पारी खेली है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार