India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी-20 मुकाबले में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम में वापसी की थी। हालांकि वह कुछ खास नहीं कर सके थे और महज 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। रोहित शर्मा के टीम में होने से निश्चित ही टीम इंडिया को मजबूती मिलती है लेकिन तीसरे टी-20 के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जिसके बाद एक बार फिर इस बात को लेकर हवा बनने लगी कि हो ना हो रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। 

Advertisement

हुआ यूं कि तीसरे टी-20 के दौरान हुआ एक वीडियो सामने आया है जिसमें रोहित शर्मा टीम स्ट्रैटेजी मीटिंग से दूर खड़े नज़र आ रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दूसरी पारी में फ़ील्डिंग के लिए उतरने से पहले टीम के खिलाड़ियों को समझा रहे थे। इस दौरान रोहित टीम के खिलाड़ियों खासतौर से रोहित शर्मा से दूर अलग खड़े दिखाई दिए।

Advertisement

इस वीडियो के बाहर आने के बाद से ही इस बात को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं कि हो ना हो रोहित और कोहली के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। ऐसा पहली बार नहीं है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच अनबन की खबरें सामने आई हों। इससे पहले भी कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं।

बता दें कि पांच मैचों की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे चल रही है। चौथा टी-20 मुकाबला 18 मार्च को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर इंडिया की टीम आज होने वाले मुकाबले को हारती है तो फिर उसका सीरीज जीतने का सपना टूट जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार