Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या का नाम भी शामिल है। क्रुणाल पांड्या देश के लिए नीली जर्सी में पहली बार वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं। 

Advertisement

क्रुणाल पांड्या के सिलेक्शन के बाद से यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिराकार उनका सिलेक्शन किस आधार पर हुआ है। क्रुणाल पांड्या को विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में जगह मिली है। क्रुणाल पांड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी में ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए बल्ले और गेंद से कई महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं।

Advertisement

बड़ौदा की तरफ से खेलते हुए क्रुणाल पांड्या ने 5 पारियों में 129 की औसत से 388 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक भी शामिल थे। वहीं बतौर गेंदबाज भी उन्होंने खुदको साबित करने का काम किया था। क्रुणाल पांड्या ने 5 विकेट चटकाए थे। ऐसे में उनकी मौजूदगी निश्चित ही टीम इंडिया को लोवर ऑर्डर में मजबूती प्रदान कर सकती है।

बता दें कि क्रुणाल पांड्या 18 टी20 इंटरनेशनल  मैच खेल चुके हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया ने 3-1 से अपने नाम किया था वहीं 5 मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है। दोनों ही टीमों के बीच सीरीज का निर्णायक मुकाबला  शनिवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। 

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर,सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल,युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर।
 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार