India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच चल रहा है। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हमेशा की तरह आक्रामक रुख में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। ऋषभ पंत ने 20 गेंदों में 25 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

Advertisement

अपने इस छोटी सी पारी के दौरान ऋषभ पंत ने 3 चौके और 1 छक्का लगया। वहीं ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर मिड ऑफ की दिशा में ऐसा शॉट खेला जिसे देखकर खुद एंडरसन का चेहरा उतर गया था। भारत की बल्लेबाजी के 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर पंत ने आगे बढ़कर एंडरसन की गेंद पर ताबड़तोड़ चौका लगाया था।

Advertisement

पंत का यह शॉट दर्शा रहा था कि वो किस लय में बल्लेबाजी करने वाले हैं। चौका खाने के बाद जेम्स एंडरसन का चेहरा देखने लायक था। जेम्स एंडरसन के लिए शायद इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल था कि कैसे कोई युवा बल्लेबाज उनकी गेंद पर आगे बढ़कर ऐसा शॉट लगा सकता है। इससे पहले इंग्लैंड के भारत दौरे पर भी ऋषभ पंत ने जेम्स एंडरसन की गेंद पर रिवर्स स्विप लगाकर उन्हें खासा परेशान किया था।

वहीं अगर मैच की बात करें तो 97 रनों की ठोस शुरुआत के बाद टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई और महज 15 रनों पर उसने अपने चार विकेट गंवा दिए थे। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम पहले दिन ही 183 रनों पर सिमट गई थी। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और रवींद्र जडेजा फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार