India vs England: भारत और इंग्लैंड के दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मैदान पर अपनी फील्डिंग से सभी का दिल जीत लिया है। रोहित शर्मा को आए दिन फिटनेस को लेकर ट्रोल किया जाता है लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान रोहित जिस कदर फील्डिंग करते हुए दिखे हैं वो किसी को भी उनका कायल बना दे। 

Advertisement

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान 336 रन बनाए थे जवाब में इंग्लैंड की टीम ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े। जेसन रॉय और बेयरस्टो मैदान पर पूरी तरह से जमे हुए नजर आ रहे थे लेकिन रोहित शर्मा ने शानदार फील्डिंग करते हुए जेसन रॉय को रनआउट कर दिया।

Advertisement

हुआ यूं कि17वें ओवर के दौरान जॉनी बेयरस्टो ने रोहित की दिशा में शॉट खेलते हुए तुरंत रन भागने की सोची। लेकिन हिटमैन मुस्तैदी से तैनात थे और उन्होंन डाइव मारकर गेंद को तो पकड़ी ही लेकिन समय रहते ऋषभ पंत की ओर गेंद थ्रो भी कर दी। पंत ने बिना किसी देरी के गिल्लियां बिखेर दीं और जेसन रॉय को पवेलियन जाना पड़ा।

रोहित शर्मा की फील्डिंग देखकर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी उत्साहित हो गए थे। वहीं अगर मैच की बात करें तो तो दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया। केएल राहुल ने नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए 114 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार