Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 23 मार्च से खेली जानी है। टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल की फॉर्म को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। टी-20 सीरीज में राहुल का बल्ला खामोश रहा था और वह लगातार फ्लॉप रहे थे। केएल राहुल की खराब फॉर्म के सवाल पर विराट कोहली ने बड़े ही मजेदार ढंग से उसका जवाब दिया है।

Advertisement

विराट ने प्रैस कॉन्फ्रैंस में राजेश खन्ना की फिल्म अमर प्रेम का गाना गाते हुए केएल राहुल की फॉर्म से जुडे़ सवाल का जवाब दिया है। विराट ने कहा, 'जब ऐसी बाते होती हैं, तो मेरे दिमाग में एक ही गाना आता है। कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना, छोड़ो बेकार की बातों को कहीं बीत ना जाएं रैना।'

Advertisement

विराट कोहली खिलाड़ियों को मौका देने में विश्वास रखते हैं यही वजह है कि लगातार फ्लॉप होने के बावजूद भी उन्होंने केएल राहुल को टी-20 सीरीज में मौका दिया था। ऐसे में वनडे सीरीज में केएल राहुल खेलेंग या नहीं इस बात पर भी विराट ने काफी हद तक मुहर लगा दी है। केएल राहुल पहले वनडे में आपको नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।

बता दें कि टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था वहीं पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दौरान भी उसे 3-2 से सीरीज गंवानी पड़ी थी। इंग्लैंड की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज को जीतकर इस दौरे का सुखद अंत करने को बेताब होगी। वहीं टीम इंडिया जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार