India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्पिनरों के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 296 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए हैं। वहीं अश्विन के खाते में 3 विकेट लिए।

Advertisement

अक्षर पटेल ने अपने छोटे से टेस्ट करियर में 5 बार 5 विकेट या उससे ज्यादा लिए हैं। ऐसे में हर तरफ अक्षर-अक्षर हो रहा है और उनके नाम की गूंज चौतरफा सुनाई दे रही है। लेकिन, इन सबके बीच दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने बड़ा कमाल कर दिया है जिसपर शायद कम लोगों की नजर गई है।

Advertisement

न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ काइल जेमिसन का विकेट लेते ही अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 14वें सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। आर अश्विन ने पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम को इस लिस्ट में पीछे छोड़ा है। वसीम अकरम के नाम टेस्ट क्रिकेट में 414 विकेट हैं। वहीं बहुत जल्द आर अश्विन हरभजन के टेस्ट क्रिकेट में 417 विकेट के रिकॉर्ड को भी तोड़ने वाले हैं। इसके बाद अगला नंबर आएगा साउथ अफ्रीका के शॉन पॉलक का जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 421 विकेट हैं।

कुछ इस तरह घटा है अब तक ये मैच: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया की पहली पारी 345 रनों पर सिमटी। श्रेयस अय्यर ने शानदार 105 रनों की पारी खेली थी। न्यूजीलैंड के लिए टीम साउदी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 69 रन देकर 5 विकेट लिए। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 296 रन बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए हैं। वहीं अश्विन के खाते में 3 विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार