कॉलिन मुनरो (नाबाद 109) और ट्रेंट बोल्ट (4-34) के दम पर न्यूजीलैंड ने सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को 40 रनों से हरा दिया। इसी के साथ कीवी टीम ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। कप्तान विराट कोहली ने 42 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से बनाए गए 65 रन और महेंद्र सिंह धोनी के साथ पांचवे विकेट के लिए की गई 56 रनों की साझेदारी के बलबूते टीम को जीत दिलाने की कोशिश तो की, लेकिन मुनरो की शतकीय पारी से बना विशाल स्कोर उनकी पहुंच से बाहर ही रहा। इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड भी बने, आइए डालते हैं उनपर एक नजर।

Advertisement

टी20 में 7000 रन पूरे

Advertisement

विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लिए हैं, वह यह कारनामा करने वाले भारत के पहले औऱ दुनिया के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं। वह टी20 में सबसे तेज 7 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं, उन्होंने 212 पारियों में ये आंकड़ा छुआ है। इस मामले में पहले स्थान पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 192वें पारियों में सात हजार रन बनाए थे।देखिए भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ है बेहद खूबसूरत 

200 चौके लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी

विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 चौके मारने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान (223 चौके) और अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद (200 चौके) ही टी20 इंटरनेशनल में ये कारनामा कर पाए हैं। कोहली के नाम अब 207 चौके दर्ज हो गए हैं।

 

 टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

Advertisement

विराट कोहली (1943 रन) सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल बनाने के मामले में तिलकरत्ने दिलशान (1889 रन) को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम हैं, जिनके नाम 2140 रन दर्ज हैं।

 

एक साल का दो टी20 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

Advertisement

न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने भारत के खिलाफ 58 गेंदों में नाबाद 109 रन की पारी खेलकर बड़ा इतिहास रच दिया। मुनरो एक साल में टी20 इंटरनेशनल में दो शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ जनवरी में शतक जड़ा था। मुनरो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो शतक जड़ने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी हैं। 

 

मोहम्मद सिराज ने डेब्यू मैच में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Advertisement

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने टी20 इंटरनेशनल के डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट टी20 में 4 ओवर में 53 रन दिए औऱ एक विकेट हासिल किया।  इस मामले में पहले स्थान पर इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं। जिन्होंने साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए टी20 मुकाबले में 4 ओवर में 63 रन लुटाये थे। दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज जोगिंदर शर्मा हैं जिन्होंने 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में डेब्यू करते हुए 4 ओवर में 57 रन दिए थे।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार