जोहान्सबर्ग, 18 फरवरी (CRICKETNMORE)| भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच आज यहां के न्यू वांडर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों को हालांकि इस सीरीज की तैयारी के लिए सिर्फ एक दिन का समय मिला है क्योंकि वनडे सीरीज का आखिरी मैच शुक्रवार को खत्म हुआ है। 

Advertisement

हरफनमौला खेल के दम पर वनडे सीरीज में एकतरफा जीत दर्ज करने वाली कोहली की टीम टी-20 सीरीज में अपने उसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। 

Advertisement

कोहली के ऊपर टीम की जिम्मेदारी होगी। वह बल्ले से शानदार फॉर्म में हैं और वनडे सीरीज में उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। उनके अलावा रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या खेल के छोटे प्रारूप में टीम को मजबूती देंगे। 

सुरेश रैना की टी-20 टीम में वापसी हुई है उनके आने से टीम के मध्यक्रम को बेशक मजबूती मिलेगी। वह टीम के प्रदर्शन में अहम रोल निभा सकते हैं। 

 

गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी टी-20 में भी मेजबान टीम के लिए परेशानी बन सकती है। 

Advertisement

वहीं मेजबान टीम ज्यां पॉल ड्यूमिनी की कप्तानी में उतरेगी। नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस चोट के कारण वनडे के अलावा टी-20 सीरीज से भी बाहर हैं। टीम इंडिया के इन 6 क्रिकेटरों का वाइफ हैं बेहद खूबसूरत, देखें PICS

वनडे में मेजबान टीम जो थी टी-20 में वो उससे अलग साबित हो सकती है क्योंकि उसके पास खेल के छोटे प्रारुप के विशेषज्ञ हैं। टीम के पास अब्राहम डिविलियर्स, डेविड मिलर और क्रिस मौरिस के रूप में टी-20 के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। यह तीनों हालांकि वनडे सीरीज में पूरी तरह से विफल रहे थे। मिलर ने चौथे वनडे में जरूर अपना जौहर दिखाया था। 

इन सभी के अलावा हेइनरिक क्लासेन भी इस प्रारूप में भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। 

Advertisement

टीम (सम्भावित) 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे, यजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार