बेंगलुरू, 14 नवंबर | भारतीय क्रिकेट टीम ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शानिवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 80 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम पहली पारी की तुलना में अभी भी 134 रन पीछे है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 214 रन बनाए थे। भारतीय स्पिनरों ने एक बार फिर कमाल करते हुए इस पारी में आठ विकेट झटके। इसमें मोहाली के हीरो रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन का आधा-आधा योगदान रहा।


देखें पूरा स्कोरकार्ड


Advertisement

स्टम्प्स तक शिखर धवन 45 और मुरली विजय 28 रनों पर नाबाद लौटे। धवन ने 62 गेंदों पर सात चौके लगाए हैं जबकि विजय ने 73 गेंदों का सामना कर पांच बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया है।

Advertisement

इससे पहले, अश्विन (70-4) और जडेजा (50-4) की धारदार फिरकी की बदौलत भारत दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 214 रनों पर समेट दी। दक्षिण अफ्रीकी टीम चायकाल के ठीक बाद ऑलआउट हो गई। उसने 59 ओवरों का सामना किया। 

मेहमान टीम की ओर से अब्राहम डिविलियर्स ने सबसे अधिक 85 रन बनाए। डीन एल्गर ने 38 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से वरुण एरॉन ने भी एक सफलता पाई। मेहमान टीम का एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पहले सत्र में तीन और दूसरे सत्र में चार सफलता हासिल की। चायकाल तक मेहमान टीम ने सात विकेट पर 177 रन बनाए थे। 

चायकाल के बाद कागिसू राबाडा (0), मोर्ने मोर्कल (22 रन, 20 गेंद, 3 चौके) और केल एबॉट (14 रन, 40 गेंद, 2 चौके) के विकेट गंवाए। एबॉट रन आउट हुए जबकि राबाडा को जडेजा तथा मोर्कल को अश्विन ने आउट किया।

Advertisement

इससे पहले अपने स्पिनरों की अगुवाई में भारतीय टीम ने चायकाल तक 177 रनों के कुल योग पर दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट झटक लिए थे।

डिविलियर्स का विकेट गिरते ही चायकाल की घोषणा हुई थी। एबॉट शून्य पर नाबाद लौटे थे। अपने करियर का 100वां टेस्ट खेल रहे डिविलियर्स ने 105 गेंदों का सामना कर 11 चौके और एक छक्का लगाया। उनका विकेट जडेजा ने लिया।

मेहमान टीम ने भोजनकाल तक तीन विकेट पर 78 रन बनाए थे। उस समय तक स्टीयान वान जिल (10), फाफ दू प्लेसिस (0) और हाशिम अमला (7) के विकेट गिरे थे।

Advertisement

डिविलियर्स 19 और डीन एल्गर (38) रनों पर नाबाद लौटे थे। भोजनकाल के ठीक बाद जडेजा ने एल्गर को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। एल्गर और डिविलियर्स ने चौथे विकेट के लिए 33 रन जोड़े।

एल्गर का विकेट 78 रनों पर गिरा। एल्गर ने 81 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद ज्यां पॉल ड्यूमिनी (15) ने डिविलियर्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की।

ड्यूमिनी को 120 के कुल योग पर अश्विन ने आउट किया। डेन विलास ने भी 15 रन बनाए। विलास का विकेट 159 के कुल योग पर गिरा। विलास और डिविलियर्स के बीच 39 रनों की साझेदारी हुई।

Advertisement

भारत का टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने का यह फैसला उस समय सही साबित हुआ जब 15 रन के कुल योग पर जिल को अश्विन ने पगबाधा आउट किया। 

जिल ने 20 गेंदों पर दो चौके लगाए। इसी योग पर अश्विन ने प्लेसिस को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया। इसके बाद अमला और एल्गर ने तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े। अमला को एरॉन ने एक सुंदर गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। अमला ने 18 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया। 

चार मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। इसमें मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 108 रनों से हराया था। 

Advertisement

(आईएएनएस)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार