केपटाउन, 23 फरवरी (CRICKETNMORE)| भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पिछले दो टी-20 मैचों के परिणामों ने यह जाहिर कर दिया है कि शनिवार को खेले जाने वाला तीसरा और अंतिम मैच 'फाइनल' जैसी हैसियत हासिल कर गया है और इसे जीतने के लिए दोनों टीमों के बीच मैच रोमांचक होने जा रहा है। तीन टी-20 मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं और तीसरे मैच का परिणाम ही सीरीज की विजेता टीम की घोषणा करेगा।

Advertisement

जोहान्सबर्ग में 18 फरवरी को खेले गए मैच में भारत ने जीत हासिल की थी, लेकिन 21 फरवरी को सेंचुरियन में खेले गए मैच में उसे मेजबान टीम से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में तीसरे मैच में दोनों ही टीमें जीत के लिए हर प्रयास करेंगी।

Advertisement

पिछले दोनों मैचों में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें मैदान पर उतार-चढ़ाव से गुजरी हैं। पहले मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने अच्छा कमाल दिखाया था, वहीं दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका को उसके बल्लेबाजों की वजह से जीत मिली। 

पहले टी-20 मैच में भारतीय ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (72) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 203 रनों का स्कोर खड़ा किया और इसके बाद भुवनेश्वर कुमार (5/24) की गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया।

 

साउथ अफ्रीका ने हालांकि, दूसरे मैच में अच्छी वापसी की। इस सीरीज से टी-20 प्रारूप में पदार्पण करने वाले दो युवा खिलाड़ियों जूनियर डाला और हेनरिक क्लासेन ने मेजबान टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। डाला ने दो विकेट चटकाए, तो वहीं क्लासेन ने 69 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, इसमें कप्तान जीन पॉल डुमिनी की नाबाद 64 रनों की पारी ने भी अहम भूमिका निभाई। 

Advertisement

ऐसे में दोनों ही टीमें तीसरे मैच को जीतने में पूरा जोर लगाएंगी। भारतीय टीम के पास धवन, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और इस सीरीज से टीम में वापसी करने वाले सुरेश रैना, कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी के अलावा, पिछले मैच में टीम के लिए सबसे अधिक 79 रन बनाने वाले मनीष पांडे जैसे बल्लेबाज हैं।

जहां तक गेंदबाजों सवाल है, तो उसके पास भुवनेश्वर कुमार, शार्दूल ठाकुर, जयदेव उनादकट, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी हैं, जो साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के पास भले ही उसके अनुभवी खिलाड़ी अब्राहम डिविलियर्स और क्विंटन डी कॉक नहीं हैं, लेकिन डाला और क्लासेन जैसे युवा खिलाड़ियों ने दूसरे मैच में उनकी कमी महसूस नहीं होने दी। 

रीजा हैंड्रिक्स, डुमनी, क्लासेन, फरहान बेहरदीन और जेजे स्मट्स ने जहां एक ओर टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली है, वहीं डाला, क्रिस मौरिस, तबरेज शम्सी, जे. स्मट्स ने गेंदबाजी का जिम्मा संभाला हुआ है। 

निर्णायक मुकाबले के लिए टीम इंडिया में एक बदवाल हो सकता है। शार्दुल ठाकुर की जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है। जो चोट के कारण दूसरा टी20 मैच नहीं खेल पाए थे। 

Advertisement

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे, यजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह/ शार्दूल ठाकुर,  जयदेव उनादकट । 

साउथ अफ्रीका : जीन पॉल ड्युम्नी (कप्तान), फरहान बेहरदीन, जूनियर डाला, रीजा हेंड्रिक्स, क्रिस्टियन जोंकर, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, डेन पेटरसन, एरॉन फांगिसो, अंदिले फेहुलकवायो, तबरेज शम्सी, जोन-जोन स्मट्स और जूनियर डाला।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार