12 फरवरी (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के पांचवां मुकाबला सेंट जॉर्ज पार्क, पोर्ट एलिजाबेथ में मंगलवार (13 फरवरी) को खेला जाएगा। इस मुकाबले टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास कई बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। आइए जानते हैं....

Advertisement

# भारत ने साउथ अफ्रीका में कभी कोई सीरीज नहीं जीती है और अगर टीम इंडिया पांचवां वनडे जीत लेती है तो ये साउथ अफ्रीका में पहली सीरीज जीत होगी। 

Advertisement

# पोर्ट एलिजाबेथ के मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक पांच मैच खेले हैं और सब में उसे हार मिली है। चार मैचों मे उसे साउथ अफ्रीका और एक मैच में केन्या के हाथों उसे हार मिली है। अगर भारत पांचवां वनडे जीतती है तो वो इस मैदान पर पहली जीत होगी।  

# एमएस धोनी अगर 46 रन बना लेते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में 10000 हजार रन पूरे कर लेंगे। धोनी यह कारनामा करने वाले भारत के चौथे और दुनिया के 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक भारत के लिए सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने 10 हजार से ज्यादा वनडे रन बनाए हैं।

 

 # टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज अंजिक्या रहाणे अगर इस मैच में 80 रन बना लेते हैं तो वनडे क्रिकेट में उनके 3000 रन पूरे हो जाएंगे। रहाणे यह कारनामा करने वाले भारत के 20वें और दुनिया के 148वें खिलाड़ी बन जाएंगे। 

Advertisement

# कुलदीप यादव (34 विकेट) अगर पांचवें वनडे में तीन विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट केने वाले दूसरे चाइनमैन गेंदबाज बन जाएंगे। इस मामले में वह माइकल बेवन (36 विकेट) का रिकॉर्ड तोड़ेगे। इस मामले में पहले स्थान पर ब्रैड हॉग हैं, जिन्होंने 156 विकेट हासिल किए हैं। 

# रनमशीन विराट कोहली अब तक खेले गए 4 वनडे मैचों मे दो शतक लगा चुके हैं। अगर वह पांचवें वनडे में एक और शतक लगा लेते हैं तो वह बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में वह एबी डी विलियर्स (13 विकेट) की बराबरी करेंगे। इस मामले में पहले स्थान पर रिकी पोटिंग हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान 22 शतक बनाए हैं। 

 
Advertisement

# भारतीय स्पिनर्स द्वारा एक द्विपक्षीय वनडे सीरीज मैं सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हैं जब 2013 मैं अमित मिश्रा (18), रविंद्र जडेजा (5) और सुरेश रैना ने मिलकर 24 विकेट्स लिए थे। सीरीज के पहले चार वनडे मैं यजवेंद्र चहल (12 ) और कुलदीप यादव (12) ने मिलकर 12 विकेट ले लिए हैं। पांचवें मैच में एक विकेट मिलते ही यह युवा जोड़ी भारत की लिए नया रिकॉर्ड बना सकती हैं ।

# साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें वनडे में अगर एमएस धोनी दो कैच पकड़ लेते हैं। तो वह इटंरनेशनल क्रिकेट में अपने 600 कैच पूरे कर लेंगे। धोनी यह कारनामा करन वाले दुनिया के तीसरे विकेटकीपर होंगे। उनसे पहले मार्क बाउचर (952) और एडम गिलक्रिस्ट (813) ने ये मुकाम हासिल किया है। 

Advertisement

# अगर कप्तान विराट कोहली (16 कैच) पांचवें वनडे में दो कैच पकड़ लेते हैं तो वह भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इस समय ग्रीम स्मिथ (19 कैच) और राहुल द्रविड़ (17 कैच) उनसे आगे हैं। 

# कुलदीप यादव औऱ यजवेंद्र चहल इस सीरीज में 12-12 विकेट ले चुके हैं। इन दोनों के पास भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में बतौर स्पिनर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार