India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल की शुरुआत में टीम इंडिया ने शार्दुल ठाकुर के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। ठाकुर के आउट होने के बाद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल जो शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे उनसे फैंस को उम्मीद थी कि वो दूसरी पारी में भी रनों का अंबार बनाएंगे।

Advertisement

हालांकि, लुंगी एनगिडी की गेंद पर केएल राहुल फंस गए और शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए। 23वें ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल ने एनगिडी की बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगाया और कैच सीधा पहली स्लिप पर खड़े डीन एल्गर के हाथों में चला गया। एल्गर ने यहां पर कोई गलती नहीं कि और बड़े ही सरलता से कैच लपक लिया।

Advertisement

केएल राहुल ने पहली पारी में शानदार शतक लगाया था। वहीं अगर टेस्ट मैच की बात करें तो पहले दिन शानदार खेल खेलने के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज तीसरे दिन कुछ खास नहीं कर सके थे। टीम इंडिया ने तीसरे दिन के खेल में 93 गेंद में ही अपने 7 विकेट गंवा दिए थे।

टीम इंडिया की पहली पारी 327 रनों पर सिमटी जिसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 197 रनों पर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद शमी के खाते में 5 विकेट आए। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 14 और चेतेश्वर पुजारा 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार