PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आपलंदन, 7 जून>  पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी के अपने अगले मैच में गुरुवार को एक और एशियाई टीम श्रीलंका का सामना करना है। द ओवल मैदान पर खेले जाने वाले में इस मैच में भारत की नजरें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर टिकी होंगी।

Advertisement

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

पाकिस्तान को 124 रनों से मात देने के बाद आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम इस समय अच्छी लय में है। वहीं दूसरी तरफ अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से मात खाने के बाद श्रीलंका की युवा टीम का आत्मविश्वास निचले स्तर पर है। अपने बेहतरीन और गहरे बल्लेबाजी क्रम से भारत की कोशिश श्रीलंका पर अपना दबदबा कायम करने की होगी। 

Advertisement

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली और युवराज सिंह ने पहले मैच में अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। वहीं अंत में आकर हार्दिक पांड्या ने बड़े शॉट लगाए थे।  महेंद्र सिंह धौनी को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था लेकिन वह अपने दिन किसी भी आक्रमण को धो सकते हैं।  स्पिन और तेज गेंदबाजों की जुगलबंदी भारतीय टीम को और मजबूत करती है।

पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और पांड्या ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। रवींद्र जडेजा व रविचंद्रन अश्विन के रूप में कप्तान कोहली के पास विश्व स्तरीय स्पिनर हैं। 

कोहली के लिए चुनौती होगा कि क्या वह इस मैच में भी रविचंद्रन अश्विन को अंतिम एकदाश से बाहर रखें या नहीं। और, अगर उन्हें टीम में चुनते हैं तो किस खिलाड़ी की जगह वह टीम में आएंगे?  श्रीलंका के लिए इस मैच से पहले एक अच्छी खबर और एक बुरी खबर है। उसके कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं। लेकिन पिछले मैच में टीम की कप्तानी करने वाले बल्लेबाज उपल थरंगा दो मैचों के प्रतिबंध के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के कारण उन पर मैच रैफरी डेविड बून ने दो मैचों का प्रतिबंध लगाया है। श्रीलंका की टीम इस मैच में काफी हद तक अपने मुख्य गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर निर्भर करेगी। पहले मैच में श्रीलंका के गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी की थी लेकिन विकेट लेने में सफल नहीं हुए थे। 

असेला गुणारत्ने, नुवान प्रदीप, सुरंगा लकमल और सीकुगे प्रसन्ना इस मैच में उस कमी को पूरा करने की कोशिश करेंगे। चैम्पियंस ट्रॉफी के इस संस्करण में अभी तक काफी मैचों में बारिश ने खेल बिगाड़ा है। इस मैच में भी बारिश होने की संभावना है। 



टीमें : 
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक।

श्रीलंका : एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, निरोशन डिकवाला (विकेटकीपर), चमारा कपुगेदरा, तिसारा परेरा, सीकुगे प्रसन्ना, नुवान प्रदीप, सुरंगा लकमल, लक्षण संदकाना, लसिथ मलिंगा, असेला गुणारत्ने, नुवान कलासेकरा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार