India vs Sri Lanka 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तिरुअनंतपुर के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेले जा रहे तीसरे वनडे में कप्तान रोहित शर्मा ने विस्फोटक अंदाज में बैटिंग करते हुए शुभमन गिल के साथ मिलकर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी के दौरान पूरी तरह से लय में नजर आ रहे थे और एक के बाद एक श्रीलंकाई गेंदबाजों पर हमला बोल रहे थे।

Advertisement

पारी के 10 वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार पुल शॉट खेलकर गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया वहीं ठीक इसकी अगली गेंद पर भी हिटमैन ने छक्का जड़ा। रजीता ने ऑफसाइड के बाहर फुलर गेंद फेंकने का फैसला किया था जिसे रोहित शर्मा ने पढ़ लिया और स्ट्रेट छक्का जड़ा।

Advertisement

ओवर की आखिरी गेंद आते-आते रजिता पूरी तरह से बेबस हो चुके थे जिसके चलते रोहित ने लास्ट बॉल पर मिड ऑन की दिशा में चौका जड़ दिया। वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इससे पहले अब तक इस स्टेडियम में एक वनडे इंटरनेशनल मैच खेला गया है जिसमें भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल की थी।

टीम इंडिया इस मैच में प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। सूर्यकुमार यादव और वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है। वहीं उमरान मलिक और हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 42 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार