India vs Sri Lanka: गुवाहाटी के बारसापार स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मुकाबले में शभुमन गिल ने शानदार 70 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान शुभमन गिल शुरुआत से ही श्रीलंकाई गेंदबाजों पर हावी दिखे। पारी की शुरुआत में श्रीलंका के प्राइम बॉलर दिलशान मधुशंका की गेंद पर युवा गिल ने एक के बाद एक लगातार 3 चौके जड़कर उनका मनोबल चकनाचूर कर दिया।

Advertisement

चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को भाप लिया और पॉइंट की दिशा में कट के माध्यम से चौका बटोरा। इसके बाद ऑफसाइड के बाहर शॉर्ट एंड वाइड गेंद पर गिल ने चौका जड़ा। ओवर की चौथी गेंद पर भी गिल ने कट के माध्यम से 4 रन बटोरे।

Advertisement

शभुमन गिल ने पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा के साथ 143 रनों की साझेदारी की थी। 70 रनों की पारी में गिल ने 116.67 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 11 चौके जड़े। वहीं अगर मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन को बाहर कर शुभमन गिल पर भरोसा जताया है।

ईशान किशन के अलावा सूर्यकुमार यादव भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए हैं। बता दें कि टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक 30 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 217 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 31 और केएल राहुल 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार