Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO: रोहित शर्मा ने दिखाया रौद्र रूप, आगे बढ़कर जड़ा मॉन्स्टर छक्का

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में 83 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 3 छक्के और 9 चौके निकले।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma January 10, 2023 • 15:22 PM
Cricket Image for Ind Vs Sl Rohit Sharma Monstrous Six Watch Video
Cricket Image for Ind Vs Sl Rohit Sharma Monstrous Six Watch Video (Rohit Sharma monstrous six)
Advertisement

India vs Sri Lanka 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी के बारसापार स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने बल्ले से आग उगली है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के दोनों ही सलामी बल्लेबाज रोहित और गिल शुरुआत से ही श्रीलंकाई गेंदबाजों पर हावी रहे और मैदान के चारों कोनों पर शॉट लगाया। चोट के बाद वापसी कर रहे हिटमैन को देखकर एक पल के लिए भी ऐसा नहीं लगा कि वो काफी टाइम बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं।

7वें ओवर में रोहित शर्मा ने रौद्र रूप दिखाते हुए श्रीलंकाई तेज गेंदबाज रजीता के ओवर में 2 मॉन्स्टर छक्के जड़े। ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा के बल्ले से निकला छक्का देखते बनता था हिटमैन आगे बढ़े और डांसिग करते हुए रजीता की गेंद को स्टेडियम पार पहुंचा दिया। रजीता ने शॉर्ट बॉल के माध्यम से रोहित को छकाने की कोशिश की थी।

Trending


लेकिन, शायद वो इस बात को भूल गए कि रोहित शर्मा नींद में भी शॉर्ट गेंद को सीमापार पहुंचाने का माददा रखते हैं। रजीता की गेंद पर डीप स्कवॉयर की दिशा में पुल के माध्यम से रोहित शर्मा ने पूरे 6 रन बटोरे वहीं ओवर की चौथी गेंद पर भी रोहित शर्मा ने छक्का जड़ा। वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन को शामिल नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: चोट ने इन 5 क्रिकेटर के करियर पर लगा दिया ग्रहण, लिस्ट में शामिल 3 भारतीय

ईशान किशन के अलावा सूर्यकुमार यादव भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए हैं। बता दें कि टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक 23 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। विराट कोहली 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। शुभमन गिल ने आउट होने से पहले 70 रन बनाए थे।


Cricket Scorecard

Advertisement