India vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में उमरान मलिन ने वानिन्दु हसरंगा और महीश तीक्षणा के महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उमरान मलिक ने तेज गति की गेंदबाजी फिर से प्रदर्शित करते हुए 146 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से स्टंप्स को जड़ से उखाड़ दिया। महीश तीक्षणा उमरान मलिक की आग उगलती गेंद को खेलने में असहज दिखे और क्लीन बोल्ड हो गए।

Advertisement

तीसरे ओवर के लिए लाए गए उमरान ने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर तीक्षणा के स्टंप्स को नचा दिया। तीक्षणा ने पीछे हटकर लेंथ गेंद पर अपना बल्ला चलाने की कोशिश की थी। जोरदार शॉट खेलने के बजाय डिलीवरी से जुड़ने की उम्मीद में महीश हक्के-बक्के रह गए। श्रीलंका के बल्लेबाज लाइन पूरी तरह से चूक गई और गेंद ऑफ स्टंप पर जा टकराई।

Advertisement

उमरान मलिक ने तीसरे टी20 मैच में 2 विकेट झटके। वहीं उन्होंने तीन मैचों में सात विकेट लेकर सीरीज में शानदार गेंदबाजी की। पहले टी-20 के दौरान, उमरान मलिक ने एक भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी बनाय था। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को आउट करने के लिए 155 किमी प्रति घंटे की गेंद उमरान ने फेंकी थी।

वहीं अगर तीसरे टी20 मैच की बात करें तो भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद में ताबड़तोड़ 112 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 16.4 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शरुआत 10 जनवरी से हो रही है। जसप्रीत बुमराह वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार