मुंबई, 15 जनवरी| भारत को मंगलवार को यहां खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 10 विकेट करारी हार झेलने पड़ी थी। लेकिन, अब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उम्मीद जताई है कि विराट कोहली की टीम इंडिया वापसी करेगी। उन्होंने इसके लिए कोहली को अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं। 

Advertisement

गांगुली ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, "ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो वनडे अहम होंगे। यह भारतीय टीम एक मजबूत टीम है और मैदान में कल (मंगलवार) का दिन बुरा दिन था। वे पहले भी इस तरह की स्थिति में रहे हैं और दो सीजन पहले ही 2-0 से पीछे होने के बाद जीतकर वापस आए थे। शुभकामनाएं..विराट कोहली।"

Advertisement

वानखड़े स्टेडियम की जिस विकेट पर भारतीय बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष करते रहे, उसी विकेट पर ऑस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी डेविड वार्नर (नाबाद 128) और एरॉन फिंच (नाबाद 110) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को मंगलवार को पहले वनडे मैच में 10 विकेट से हार के लिए मजबूर कर दिया।

दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे शुक्रवार को राजकोट में खेला जाएगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार