टॉनटन, 29 जून| भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर गुरुवार को खेल जा रहे महिला विश्व कप के सातवें मैच में वेस्टइंडीज को 183 रनों पर रोक दिया। टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के भारतीय कप्तान मिताली राज के फैसले को उनकी गेंदबाजों ने सही साबित किया और वेस्टइंडीज निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर मात्र 183 रन बना सकी। मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखकर दिल धड़क जाएगा

भारतीय की ओर से पूनम यादव सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 10 ओवरों में दो मेडेन के साथ 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए। दीप्ती शर्मा ने 10 ओवरों में एक मेडेन के साथ 27 रन देकर दो विकेट लिए। हरमनप्रीत कौर को भी दो सफलताएं मिलीं। एकता बिष्ट ने भी किफायती गेंदबाजी की और 10 ओवरों में दो मेडेन सहित 23 रन देकर एक विकेट अपने खाते में डाला।

एक समय विंडीज का इस स्कोर तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह जल्द ही ऑल आउट हो जाएगी, लेकिन एफे फ्लैचर (नाबाद 36) और अनिसा मोहम्मद (नाबाद 11) ने टीम को 50 ओवरों से पहले ढेर होने से बचा लिया। वेस्टइंडीज की सिर्फ पांच बल्लेबाज ही दहाई के अंक तक पहुंच सकीं। 69 के कुल स्कोर पर विंडीज ने अपने दो विकेट ही खोए थे। 29 के कुल स्कोर पर बिष्ट ने फेलिसिया वाल्टर्स (9) को पवेलियन भेजा तो 69 के कुल स्कोर पर दीप्ति शर्मा ने हेले मैथ्यूज (43) को अपनी ही गेंद पर लपक लिया।

Advertisement

मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखकर दिल धड़क जाएगा

यहां से भारतीय गेंदबाज वेस्टइंडीज टीम पर हावी हो गईं और 91 के स्कोर तक आते-आते उसने वेस्टइंडीज के छह बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया था। चेडेएन नाशेन (12) और शानले डेल (33) ने सातवें विकेट के लिए 30 रन जोड़ते हुए टीम को बचाने की कोशिश की, लेकिन हरमनप्रीत कौर ने नाशेन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। डेल ने फिर फ्लैचर के साथ मिलकर टीम को 146 के स्कोर तक पहुंचा। इसी स्कोर पर दीप्ति ने उन्हें आउट कर विंडीज को आठवां झटका दिया। मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखकर दिल धड़क जाएगा

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार