India Women vs Ireland Women: प्रतिका रावल औऱ स्मृति मंधाना के शानदार शतकों के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार (15 जनवरी) को आय़रलैंड के खिलाफ सौराष्ट्र के निरंजन शाह स्टेडियम में तीसरे और आखिरी वनडे मैच में जीत के लिए आय़रलैंड को जीत के लिए 436 रनों का लक्ष्य दिया है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

प्रतिका औऱ स्मृति ने मिलकर टीम इंडिया को तूफानी शुरूआत दी औऱ पहले विकेट के लिए 26.4 ओवर में 233 रनों की साझेदारी की। मंधाना ने अपने करियर का दसवां शतक जड़ते हुए 80 गेंदों में 12 चौकों औऱ 7 छक्कों की मदद से 135 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 70 गेंदों में शतक पूरा किया, जो इस फॉर्मेट में किसी भी भारतीय द्वारा जड़ा गया सबसे तेज शतक है। 

Advertisement

इसके बाद प्रतिका औऱ ऋचा घोष के बीच मे दूसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी हुई।  प्रतिका ने 129 गेंदों में 154 रन बनाए, जिसमे 20 चौके और 1 छक्का जड़ा। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक है। ऋषा ने 42 गेंदों में 59 रन बनाए। इन पारियों  दम पर भारतीय टीम में 5 विकेट के नुकसान पर 435 रन बनाए, जो इस फॉर्मेट में भारतीय टीम (महिला /पुरुष) द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 

आयरलैंड के लिए ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने 2 विकेट, अर्लीन केली, फ्रेया सार्जेंट और जॉर्जिना डेम्पसी ने 1-1 विकेट लिया। 

टीमें:

आयरलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): सारा फोर्ब्स, गैबी लुईस (कप्तान), कूल्टर रीली (विकेट कीपर), ओरला प्रेंडरगैस्ट, लॉरा डेलानी, लीह पॉल, अर्लीन केली, एवा कैनिंग, जॉर्जिना डेम्पसी, फ्रेया सार्जेंट, अलाना डेलजेल।

Advertisement

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना (कप्तान), प्रतीक रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा, सायाली सतघरे, मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, तितासा साधु।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार