7 नवंबर। रोहित शर्मा के शानदार 85 रनों की बदौलत भारत ने दूसरे टी-20 में बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया। रोहित शर्मा के साथ - साथ शिखर धवन ने 31 रनों की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी की।  रोहित शर्मा ने अपने 85 रनों की पारी में 43 गेंद का सामना किया। इसके साथ - साथ 6 चौका और 6 छक्का जमाने में सफल रहे।

Advertisement

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा केएलोह राहुल ने 8 रन और 24 रन श्रेयस अय्यर ने बनाए। बांग्लादेश की ओर से अनीमुल इस्लाम ने 2 विकेट चटकाए। 

Advertisement

इससे पहले बांग्लादेश ने भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 154 रनों का लक्ष्य रखा है। बांग्लादेश ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 153 रनों का स्कोर बनाया। मेहमान टीम के लिए मोहम्मद नईम ने 36, सौम्य सरकार ने 30, कप्तान महमुदुल्लाह ने 30 और लिटन दास ने 29 रनों का योगदान दिया।

भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने दो और वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर तथा खलील अहमद ने एक-एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार