IND vs PAK: भारत को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ना है मेलबर्न के मैदान पर मंच तैयार है।  पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हारने के बाद, भारत इस साल अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा। भारतीय फैंस भी पिछले साल मिली करारी हार को भुलाने की उम्मीद कर रहे हैं। दोनों ही मुल्कों के फैंस इस मेगा क्लैश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों टीमों के फैंस मेलबर्न पहुंच चुके हैं। 

Advertisement

फैंस को मैच से पहले टीम के नेट सेशन का आनंद उठाते हुए देखा गया। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय और पाकिस्तानी दोनों मुल्कों के फैंस अपनी-अपनी टीम के अभ्यास सेशन का आनंद लेते हुए नजर आए। इस दौरान, भारतीय फैंस को पाकिस्तानी फैंस के एक नारे का जवाब देते हुए सुना गया जो बहुत मजेदार था।

Advertisement

पाकिस्तानी फैंस एक सुर में नारे लगाते हुए कह रहे थे, 'जितेगा भाई जीतेगा पाकिस्तान जितेगा।' जैसे ही उनका ये नारा समाप्त हुआ भारतीय फैंस ने उत्तर दिया, 'अगले जन्म में।' इतना सुनते ही वहां पर मौजूद सभी फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाते और ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में पाक ने भारत को 10 विकेट से शिकस्त दी थी। वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान ने भारत को हराया था। टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में मिली इस हार के गम को भुलाना चाहेगी। टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार