नई दिल्ली, 28 फरवरी (CRICKETNMORE)| आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद शतक लगाकर भारत को जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज मंजोत कालरा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मंजोत ने न्यूट्रास्युटिकल के क्षेत्र में वैश्विक लीडर कम्पनी जनरल न्यूट्रीशन सेंटर (जीएनसी) द्वारा बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संवदादाताओं से बातचीत के दौरान यह बात कही। मंजोत आईपीएल-11 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलेंगे। दिल्ली टीम ने इस स्थानीय खिलाड़ी को 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक लगाकर भारत को रिकार्ड चौथी बार वर्ल्ड कप खिताब दिलाने वाले मंजोत ने कहा, "मुझे आईपीएल का बेसब्री से इंतजार है। यह एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है और मेरे जैसे युवा के करियर के लिए काफी अहम है। आईपीएल में मुझे कई दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम और मैदान शेयर करने का मौका मिलेगा और इससे मुझे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। मैं इसे लेकर खासा रोमांचित हूं।"

 

आईपीएल के 11वें संस्करण की शुरुआत अप्रैल के पहले सप्ताह में हो रही है। मंजोत के अलावा दूसरी कई टीमों ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्यों के साथ करार किया है और सभी के सभी इस सर्वोच्च लीग में अपना फन दिखाने के लिए तैयार हैं।

मंजोत ने कहा, "मैं इस करार से खुश हूं। यह नई शुरुआत है। वर्ल्ड कप ने मुझे एक पहचान दिलाई है और मैं उस पहचान का भरपूर लुत्फ ले रहा हूं। अब मेरा ध्यान आईपीएल पर है और मैं इसके माध्यम से खुद को साबित करना चाहता हूं। यह वाकई में एक बड़ा मौका है। मैं इसके लिए खुद को अधिक से अधिक फिट रखने की कोशश कर रहा हूं और लगातार अभ्यास कर रहा हूं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार