India vs Zimbabwe 1st T20I Stats Preview: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की शुरूआत गुरुवार (23 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले पहले मुकाबले से होगी। भारतीय समय के अनुसार इस मैच की शुरूआत 4.30 बजे से होगी। इस मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
अभिषेक ने अभी तक खेले गए 203 टी-20 मैच की 199 पारियों में 32.87 की औसत से 5984 रन बनाए हैं। अगर वह 16 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 6000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले 19वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।
इसके साथ ही वह बतौर भारतीय सबसे तेज 6000 टी-20 रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे। बतौर भारतीय इस लिस्ट में टॉप 3 में केएल राहुल, विराट कोहली और शुभमन गिल है।
बतौर भारतीय सबसे तेज 6000 टी-20 रन
केएल राहुल- 166 पारी
विराट कोहली- 184 पारी
शुभमन गिल- 185 पारी
बता दें कि हाल में इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में अभिषेक का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा था। ओपनिंग बल्लेबाज ने पांच पारियों में 26.20 की औसत से 131 रन बनाए थे।
गौरतलब है कि इस पिछली दो टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आयरलैंड के हाथों 2-0 से और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार का सामना करना पड़ा।
भारत बनाम जिम्बाब्वे टी-20 रिकॉर्ड
भारत और जिम्बाब्वे 14 टी-20 इंटरनेशनल में एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। भारत ने 11 मैच, जबकि जिम्बाब्वे ने 3 मैच जीते हैं।
टीमे
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह।
Also Read: LIVE Cricket Score
जिम्बाब्वे: सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ली माधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुम्बा, तफदज़वा त्सिगा