India vs England 2nd ODI: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास रविवार (9 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाले दूसरे वनडे मैच में कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। नागपुर में खेले गए पहले वनडे में रोहित का बल्ला नहीं चला था और 2 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। 

Advertisement

वनडे में 11000 रन

Advertisement

रोहित अगर इस मैच में 132 रन बना लेते हैं तो वनडे क्रिकेट में 11000 रन पूरे करने वाले भारत के चौथे औऱ दुनिया के दसवें क्रिकेटर बन जाएंगे। रोहित ने 266 वनडे मैच की 258 पारियों में 10868 रन बनाए हैं। वहीं भारत के लिए अभी तक इस आंकड़े तक सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और सौरव गांगुली ही पहुंचे हैं। 

सचिन तेंदुलकर से तेज 11000 रन

वनडे में सबसे तेज 11000 वनडे रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 276 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। रोहित के पास तेंदुलकर को पछाड़ने का मौका होगा। 222 पारियों के साथ विराट कोहली इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। 

राहुल द्रविड़ को पछाड़ने का मौका

Advertisement

रोहित अगर 22 रन बना लेते हैं तो वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ को पछाड़कर चौथे नंबर पर आ जाएंगे। द्रविड़ ने 344 वनडे मैच की 318 पारियों में 10889 रन बनाए हैं। 

क्रिस गेल से आगे

रोहित अगर सिर्फ एक छक्का जड़ते हैं तो वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिस गेल को पछाड़ देंगे। रोहित ने 257 पारियों में 331 छक्के जड़े हैं, वहीं गिल ने 294 पारियों में इतने ही छक्के जड़े हैं। 351 छक्कों के साथ शाहीद अफरीदी पहले नंबर पर हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 1-0 से आगे है। नागपुर में हुए पहले मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार