न्यूज़ीलैंड ने भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 113 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। वहीं न्यूज़ीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में घरेलू मैदान पर भारत की लगातार 18 सीरीज जीतने के सिलसिले पर ब्रेक लगा दिया। अब इस चीज पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Advertisement

रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ""मैं इस हार के बाद ओवररिएक्ट नहीं होऊंगा। आपको कुछ खिलाड़ियों से बात करने की जरूरत है। एक कोने में बैठकर प्रत्येक पारी पर चर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है। हमने घरेलू मैदान पर लगातार 18 सीरीज जीती हैं, इसलिए हमने अच्छा काम किया है। इस सीरीज में हमने उतनी अच्छी बल्लेबाजी नहीं की जितनी जरूरत थी। ये चीजें होती हैं। हमने चुनौतीपूर्ण विकेटों पर रन बनाए हैं।"

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि, "मैं इन दो खराब टेस्ट मैचों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहता। दो या तीन खराब पारियां होती हैं। हम इस सीरीज में बल्ले से जो करना चाहते थे वह काम नहीं आया। बहुत ज्यादा पोस्टमॉर्टम नहीं करना चाहते। लेकिन हाँ, हम अपनी प्लानिंग, अपनी प्रक्रिया, अपने मेथड पर भरोसा करना चाहते हैं। न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजों ने यह दिखाया। हम ऐसा करते थे। तो, हाँ ऐसा होता है।"

रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जड़ेजा की जोड़ी घरेलू मैदान पर भारत के लिए बेहद अहम रही है। हालाँकि, पिछले दो मैचों में यह जोड़ी बहुत प्रभावी नहीं रही है और इससे उनके प्रभाव और भविष्य पर संदेह पैदा हो गया है। हालाँकि, रोहित ने याद दिलाया कि पिछले सालों में वे भारत के लिए कितने असरदार रहे हैं।

भारतीय कप्तान ने कहा कि, "वे जो भी गेम खेलते हैं, उनसे उम्मीद की जाती है कि वे हमें जीतने में मदद करेंगे। यह सही नहीं है। वे जानते हैं कि उन्होंने क्या किया है और उनसे क्या उम्मीदें हैं। हमारे 12 साल के कार्यकाल में इन दोनों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। कभी-कभी कुछ खराब चले जाते है। वे हर बार बल्लेबाजी यूनिट के सामने नहीं दौड़ेंगे। यह एक कलेक्टिव यूनिट है। इसे सभी के बीच बांटना होगा। वॉशिंगटन ने शानदार खेल दिखाया और हमें इस पर गर्व है।"

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड ने पहली पारी में 256 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 156 रन पर ढेर हो गयी थी। ऐसे में न्यूज़ीलैंड को पहली पारी में 103 रन की विशाल बढ़त मिली। दूसरी पारी में कीवी टीम 255 रनों पर ऑलआउट हो गई थी और पहली पारी में 103 रन की बढ़त के चलते मेजबान टीम को 359 रन का विशाल लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में भारत दूसरी पारी में  245 रन पर ऑलआउट हो गया।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार