भारतीय क्रिकेट टीम ने 4 मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 11 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है जिसका मतलब ये है कि भारत अब ये सीरीज नहीं हार सकता जबकि अफ्रीकी टीम को सीरीज की हार से बचने के लिए चौथा मैच हर हाल में जीतना होगा। इस तीसरे मैच में भारतीय टीम की जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे जिन्होंने अंत तक नाबाद रहते हुए शानदार शतक लगाया।

Advertisement

तिलक ने 56 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 107 रन बनाए। इस मैच में तिलक को नंबर तीन पर प्रमोट किया गया था और अगर उन्हें नंबर तीन पर ना भेजा गया होता तो शायद उनके बल्ले से ये शतक ना देखने को मिलता। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सूर्यकुमार यादव ने खुद खुलासा किया कि तिलक वर्मा दूसरे टी-20 के बाद उनके पास उनके रूम में आए और उनसे पूछा कि क्या वो अगले मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। फिर उन्होंने कहा कि उन्होंने तीसरे टी-20 में तिलक को नंबर 3 पर भेजा और उनसे कहा कि वो बस खुद का आनंद लें और उन्हें पता था कि हैदराबाद का ये बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है।

Advertisement

सूर्या ने कहा, "मैं तिलक वर्मा के बारे में क्या कह सकता हूं? वो खेल के बाद गेकेबरहा में मेरे पास आए और मुझसे पूछा कि क्या वो नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। मैंने उनसे कहा कि ये उनका दिन है और उन्हें खुद का आनंद लेना चाहिए। मुझे पता था कि वो क्या करने में सक्षम हैं और मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। वो निश्चित रूप से आगे चलकर नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे (हंसते हुए)। उन्होंने इसके लिए कहा और उन्होंने ऐसा किया। उनके परिवार के लिए बहुत खुश हूं।"

इस मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन का स्कोरबोर्ड पर टांगे। ये भारत का साउथ अफ्रीका में टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 107(56)* रन तिलक वर्मा ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने 51 गेंद में शतक जड़ दिया। इसके बाद साउथ अफ्रीका लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी। यानसेन ने साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 17 गेंद में 4 चौको और 5 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 16 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंद में एक चौके और 4 छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार