टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान के अंदर और बाहर अपनी हरकतों के लिए काफी सुर्खियों में रहते हैं। भारतीय कप्तान शुरू से ही बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। इस बीच विराट कोहली से जुड़ा एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवालों का जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

वीडियो में विराट कोहली वीजे अनुषा दांडेकर के सवालों का जवाब दे रहे होते हैं। अनुषा दांडेकर ने विराट कोहली से उनकी क्विकेस्ट डेट को लेकर सवाल पूछा था। इस सवाल का जवाब देते हुए विराट ने कहा, 'मेरी क्विकेस्ट डेट एक ब्लाइंड डेट थी, यह लगभग पांच मिनट में समाप्त हो गई थी। डेट खत्म होने की वजह यह थी कि लड़की काफी ज्यादा बदसूरत थी जिसके चलते मैं वहां से भाग गया था।'

Advertisement

इसके अलावा भी अनुषा दांडेकर ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से कई मजेदार सवाल पूछे थे जिनका जवाब किंग कोहली ने बड़े ही बेबाकी के साथ दिया था। इस वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस वक्त विराट कोहली काफी ज्यादा युवा थे।

वहीं अगर टीम इंडिया के अपकमिंग दौरे की बात करें तो भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया को 5 टेस्ट मैचों की सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। ऐसे में फैंस को आने वाले दिनों में काफी क्रिकेट देखने को मिल सकता है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार